0 यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए खेती को अधिक समृद्ध, उत्पादक और जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
मऊ। लगभग ७० वर्ष पूर्व द्वितीय पंचवर्षीय योजना (१९५६) में निर्मित दोहरीघाट पम्प नहर सिचाई विभाग की अनमोल धरोहर है । मुख्यमंत्री एवम् जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में नलकूप पूर्व परिक्षेत्र अयोध्या के नियंत्रणाधीन लिफ्ट सिचाई खंड गोरखपुर की टीम द्वारा विशेष प्रयास कर इस पम्प नहर के मोटर पम्प, पैनल प्रतिस्थापित तथा सबस्टेशन का उच्चीकरण कराया गया है एवं पुनः नई पम्प नहर जैसा बना दिया गया है । अब यह पम्प नहर ६६० क्यूसेक क्षमता से चलने को सुसज्जित है तथा जनपद मऊ एवं बलिया के ५५००० हेक्ट क्षेत्र में सिचाई उपलब्ध करा रही है ।
यहाँ का भूदृश्य, प्राकृतिक स्वरूप, उपवन, कंट्रोल रूम, आधुनिक उपकरण, ३० kw सोलर पैनल , terrace sitting area, इत्यादि मनोरम है ।
कल इस पम्प नहर के कार्यों का भव्य लोकार्पण माननीय मंत्री जी द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक सम्मान, वृक्षारोपण, बच्चों को बैग वितरण, जन संवाद और सरयू आरती भी सम्मिलित रहा ।
माननीय जलशक्ति मंत्री जी के मार्गदर्शन मे सिचाई विभाग अपनी संरचनाओं को आधुनिकीकृत कर कृषकों को सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












