Home Uncategorized दुकान में लगीं आग 2 लाभ का सामान राख,

दुकान में लगीं आग 2 लाभ का सामान राख,

130
0

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में स्टेशनरी की एक दुकान में भीषण आग लग गयी। आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सोमवार को पीड़ित दुकानदार ने थाना में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की।
आगलगी की इस घटना में लगभग 2 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।सिपाह इब्राहिमाबाद स्थित हनुमान मंदिर के बगल में सत्य प्रकाश गुप्ता की स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार की मध्य रात्रि इसमें अज्ञात कारणों से लग गयी। दुकान से आग की लपटें उठती देख वहाँ अफरा-तफरी मच गयी। सिपाह पुलिस चौकी पर तैनात जवान जो रात्रि गश्त पर थे, उनकी नजर भी आग पर पड़ी। वह भी सहायता के लिए पहुंचे। पुलिस ने मोहल्ले वासियों के सहयोग से बेकाबू आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सूचना पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका मगर तब तक सब कुछ जल कर राख़ हो चूका था। इस घटना से पीड़ित परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस घटना में
दो गुमटी, स्टेशनरी के सभी सामान,1 चौकी, 2 काउंटर, 1 रैक, टिन शेड सभी जल कर राख़ हो चुके हैं। आगलगी की घटना से 2 लाख तक के नुकसान का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here