Home मऊ दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बनी तालाब, जान जोखिम में डालकर...

दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बनी तालाब, जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवस है लोग

मऊ। जनपद के रामपुर बेलौली से सोनाडीह-दोथ बलिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बारिश के पानी में डूब गया है। करीब 20 मीटर से अधिक लंबाई में सड़क पर घुटने भर पानी भरा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।जलजमाव वाला हिस्सा बलिया जिले की सीमा में है, लेकिन दोनों जिलों के सैकड़ों ग्रामीण रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क के दोनों तरफ ऊंची झाड़ियों और झुरमुट के कारण खतरा और बढ़ गया है। बाइक सवारों को पानी में धक्का देकर निकलना पड़ रहा है, वहीं पैदल चलना भी दूभर है।ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जनप्रतिनिधियों से सड़क के इस डूबे हिस्से को ऊंचा कराने की मांग की है। अजय कुमार, उमेश, श्रीराम आदि का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here