Home मऊ मऊ: घर से लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर, परिजन परेशान, पुलिस से...

मऊ: घर से लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर, परिजन परेशान, पुलिस से मदद की गुहार

मऊ। जनपद के नगर पंचायत मधुबन के उसुरी वार्ड नं. 5 निवासी 17 वर्षीय किशोर दिब्यांश पाण्डेय उर्फ नमन पुत्र श्रीनारायण पाण्डेय आज शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे से घर से है। किशोर के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रात-दिन उसकी तलाश में जुटे हैं।परिजनों के अनुसार दिब्यांश रोज की तरह सुबह घर से निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। पहले घर वालों को लगा कि वह किसी दोस्त के यहां गया होगा, लेकिन फोन करने पर दोनों नंबर 9839692226 और 8957140483 भी बंद आ रहे हैं। इसके बाद रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई, मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। लापता दिब्यांश की उम्र लगभग 17 वर्ष है। वह उसुरी वार्ड नं. 5, नगर पंचायत मधुबन, जनपद-मऊ का रहने वाला है। कद सामान्य, रंग गेहुंआ और चेहरे से शांत स्वभाव का बताया जा रहा है। घर से निकलते समय उसने कौन से कपड़े पहने थे इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता श्रीनारायण पाण्डेय ने बताया कि बेटा पढ़ाई में ठीक था और घर में किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसके इस तरह अचानक गायब होने से हम लोग बहुत डरे हुए हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि वह कहां चला गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने मधुबन थाना में गुमशुदगी की तहरीर देकर किशोर को खोजने की मांग की है। पुलिस ने भी आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने और तलाश शुरू कर दी है। परिजनों और मोहल्ले वालों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी दिब्यांश के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इन मोबाइल नंबरों 9839692226, 8957140483 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। छोटी सी जानकारी भी परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकती है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में किशोर की फोटो वायरल की जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाश की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सकुशल घर लौट आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here