Home मऊ प्रशासन के सूझ-बूझ से हल हुआ रावण पुतला दहन का विवाद

प्रशासन के सूझ-बूझ से हल हुआ रावण पुतला दहन का विवाद

मधुबन,मऊ । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दरगाह में दशहरा पर रावण पुतला दहन को लेकर दो पक्ष में चल रहे विवाद का अस्थाई समाधान निकल आया है। एसडीएम दीपक सिंह गाँव स्थित रामलीला स्थल पहुंचे। साथ में सीओ मधुबन दिनेश दत्त मिश्र एवं थाना प्रभारी के के गुप्त एवं भारी पुलिस बल मौजूद रही। एसडीएम ने रामलीला समिति एवं द्वितीय पक्ष से वार्ता की। भूमि के कागजात का अवलोकन किया। अंत में निर्णय हुआ कि इस साल भी पुतला दहन उसी स्थान पर होगा जिस जगह पिछले साल हुआ था। दशहरा बाद भूमि की पैमाइस कराई जाएगी ताकि विवाद का स्थाई समाधान हो सके। दोनों पक्षो ने इस निर्णय का स्वागत किया और अपनी सहमति जताई। फिलहाल इस विवाद का समाधान निकल जाने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और लोगों ने राहत की सांस ली।
दरगाह में हर साल रामलीला का आयोजन होता है। दशहरा के अवसर पर रावण पुतला दहन होता है। बीते साल जिस स्थान पर पुतला दहन किया जाना था उसे लेकर एक पक्ष ने अपनी आपत्ति जताई थी। गाँव के राजकुमार जायसवाल एवं परिवार के अन्य सदस्यों का कहना था कि यह भूमि हमारी निजी भूमि है। रामलीला समिति अपनी भूमि पर पुतला दहन का कार्यक्रम करे किसी की निजी भूमि पर नहीं। हालांकि बीते साल दोनों पक्ष की लिखित सहमति के आधार पर वहीं पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस साल फिर वही विवाद सामने आया। दूसरे पक्ष ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आग्रह किया कि प्रशासन उसकी निजी भूमि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रोके। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सक्रिय हो गया और विवाद के स्थाई समाधान की कवायद तेज कर दी गयी है।
एसडीएम ने रामलीला समिति को इस साल उसी स्थान पर पुतला दहन की अनुमति दे दी है। वहीं दूसरे पक्ष को यह आश्वासन दिया गया है कि दशहरा बीतते ही भूमि के पैमाइस की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि विवाद का निपटारा हो सके। उन्होंने जल्द ही पैमाइस टीम गठित किये जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष हीरा लाल यादव, मंटू यादव, संदीप जायसवाल, अश्विनी राजभर, अवनीश शर्मा, कानूनगो, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here