Home मऊ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मऊ। आज अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि माह जून 2025 में 28 सड़क दुर्घटना तथा माह जून 2026 में 32 सड़क दुर्घटना हुई है इस प्रकार कुल 14.28 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सड़क दुर्घटना में कुल माजून 2025 में 10 लोगों की मृत्यु एवं मां जून 2026 में 21 लोगों की मृत्यु हुई है इस प्रकार सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में 110% की वृद्धि पाई गई। उन्होंने बताया कि माह जून 2026 में ओवर स्पीडिंग में चार लोगों का चालान, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन 371 लोगों का चालान, बिना सीट बेल्ट के 101 लोगों का चालान, रांग साइड से चलने पर 75 लोगों का चालान, ड्रंकन ड्राइव में 16 लोगों का चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग में 32 लोगों का चालान तथा ओवरलोडिंग माल वाहनों में 29 लोगों का चालान किया गया। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक में दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने, सड़क संकेतक, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित कराने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा समयबद्ध रूप से सौंपे गए दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here