Home मऊ जातिसूचक टिप्पणी को लेकर थाने में तहरीर, एफआईआर दर्ज करने की मांग

जातिसूचक टिप्पणी को लेकर थाने में तहरीर, एफआईआर दर्ज करने की मांग

मऊ। जनपद के घोसी में सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई जातिसूचक टिप्पणी को लेकर राजभर समाज के लोगों ने कोतवाली घोसी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 17 जुलाई 2026 को शिवप्रताप यादव उर्फ मुन्ना यादव जो समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बताए गए हैं तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजभर समाज और चमार समाज के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने एवं अपमानित करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित टिप्पणी से राजभर समाज एवं दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। प्रार्थियों ने आरोप लगाया कि उक्त बयान से दोनों समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में जितेन्द्र कुमार भारती, कमलेश राजभर, संदीप कुमार (बैसारी) तथा दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घोसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here