मऊ।जनपद के थाना मधुबन क्षेत्र के करनपुर निवासी एक 14 वर्षीय लड़की की नाले में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामप्रवेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री जूही शनिवार की दोपहर छपरा धूसर गांव के सिवान में अपना खेत घूमने गई थी। खेत घूमने के बाद नाला में नहाने गई और गहरे पानी में चलीं गई , जिसका शव मछली पकड़ रहें मछुआरों के जाल में फंस गई। जिसे आनन फानन में बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर से जहां परिजनों में चीख-पुकार मच गई । वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












