Home मऊ नाले में डूबने से किशोरी की मौत , पुलिस जांच में जुटी

नाले में डूबने से किशोरी की मौत , पुलिस जांच में जुटी

मऊ।जनपद के थाना मधुबन क्षेत्र के करनपुर निवासी एक 14 वर्षीय लड़की की नाले में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामप्रवेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री जूही शनिवार की दोपहर छपरा धूसर गांव के सिवान में अपना खेत घूमने गई थी। खेत घूमने के बाद नाला में नहाने गई और गहरे पानी में चलीं गई , जिसका शव  मछली पकड़ रहें मछुआरों के जाल में फंस गई। जिसे आनन फानन में बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर से जहां परिजनों में चीख-पुकार मच गई । वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here