मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम पंचायत स्थित सुखदेव दास कुटी के 30 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर से चोरों ने 400 ग्राम के चांदी का मुकुट चुरा लिया। जिससे बड़ा गांव ग्राम पंचायत सहित आसपास के नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था ,और चांदी का मुकुट चुरा कर गायब हो गए।
हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर यादव व गोपाल मौर्य ने सुबह देखा तो मंदिर का ताला टुटा हुआ था।पुजारी ने तुरंत डायल उत्तर प्रदेश 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हलधलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का जांच पड़ताल किया। अवधेश कुमार यादव द्वारा थाने पर चोरी के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई है












