मऊ। राज्य कर विभाग, जनपद मऊ के अधिकारियों द्वारा जनगणना-2026 के क्रम में स्वजनगणना सम्बन्धी जागरूकता अभियान जनपद के विभिन्न बाजारों में चलाया गया। विभाग द्वारा 06 चरणीय स्वगणना व्यवस्था से व्यापारियों तथा आमजनों को अवगत कराते हुए सरलता से पोर्टल पर स्वजनगणना भरने हेतु जारी पम्पलेट व पोस्टर बॉटे गये। इस मौके पर व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों एवं आमजनों को स्वजनगणना के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपांकर, अवनीश कुमार चौधरी, मनोज कुमार यादव सहायक आयुक्त संजीव कुमार, नितिन श्रीवास्तव, ऋषि रस्तोगी तथा जीएसटी अधिकारी राजेश सिंह उपस्थित रहे।









