0 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा
मऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद मऊ के मधुबन में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक सभागार फतहपुर मंडाव में विधायक रामविलास चौहान के अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में रणनिति तैयार की गई। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल, छायादार स्थान तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश,सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहरी , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम,शिवसरन मल्ल, राहुल दीक्षित, अभिषेक सिंह, शिवानंद मल्ल आदि रहें।











