मऊ। जनपद के रामपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके चंगुल से एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन में रामपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेश चौधरी की टीम को फरार आरोपी के सम्बन्ध में बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह करीब 08:55 बजे चन्दापार के पास घेराबंदी की।इस दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से घटना के मुख्य आरोपी साहिल (18 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम बेलौली भोजीपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रामपुर में मु0अ0सं0 69/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 137(2) और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक नागेश चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रताप सिंह और रिजर्व महिला कांस्टेबल मंजीत रजक शामिल रहीं। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी कार्रवाई की है।










