मऊ। खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से है जहां बालनिकेतन के पास स्थित रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण में कंस्ट्रक्शन कंपनी जे के एच एस द्वारा काफ़ी अनियमितता की जा रही है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। निर्माण के दौरान कार्यदाई संस्था द्वारा खुदाई किये गए रास्ते पर पानी का छिड़काव नहीं करने से दिनभर धूल मिट्टी आसपास के घरों और दुकानों में जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है ।साथ ही साथ यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है. साथ ही साथ लोगों को आने-जाने के लिए सर्विस लेन की भी व्यवस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी जे के एच एस द्वारा नहीं किया गया है। ऐसे में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है और आम लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रही है।








