Home Uncategorized अपर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से स्वगणना हेतु की अपील

अपर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से स्वगणना हेतु की अपील

158
0

0 अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह ने ‘स्व-गणना’ को लेकर मीडिया के साथ किया संवाद; डिजिटल प्रक्रिया के लाभ बताए

मऊ। आगामी जनगणना को पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद की। संवाद के दौरान उन्होंने जनपद वासियों से *’स्व-गणना’* (Self-Enumeration) पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और इसकी पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
सटीक आंकड़ों के लिए डिजिटल विकल्प महत्वपूर्ण: एडीएम
मीडिया से संवाद के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि, “जनगणना देश के भविष्य की योजनाओं का आधार होती है। इस बार शासन ने आम जनता को यह सुविधा दी है कि वे स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकें। इससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और जनगणना कर्मियों का कार्य भी सुगम होगा।”
श्री सत्यप्रिय सिंह द्वारा बताई गई स्व-गणना की प्रक्रिया:
एडीएम ने बताया कि नागरिक घर बैठे इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
ऑनलाइन पंजीकरण: नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल(se .sensus.gov.in)पर जाकर अपने सक्रिय मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी (OTP) प्राप्त कर लॉगिन करें।
प्रश्नावली की पूर्ति: लॉगिन के उपरांत परिवार के मुखिया द्वारा परिवार के सभी सदस्यों का विवरण (शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आय के साधन आदि) डिजिटल फॉर्म में भरा जाएगा।
रेफरेंस कोड: फॉर्म सबमिट करने पर एक ‘सेल्फ-इन्यूमिरेशन रेफरेंस नंबर’ प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
फील्ड सत्यापन: जब प्रगणक आपके घर आएंगे, तो उन्हें यह रेफरेंस नंबर दिखाना होगा। इससे प्रगणक को आपके घर पर दोबारा समय नहीं लगाना पड़ेगा और आपकी जानकारी डिजिटल रूप से सत्यापित हो जाएगी।
सुरक्षा और सहयोग की अपील
श्री सत्यप्रिय सिंह ने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनपद मऊ की जनता से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जो लोग तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं, उनके लिए प्रगणक पहले की भांति घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने का कार्य जारी रखेंगे।
मीडिया से संवाद के दौरान सूचना विभाग के अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here