मऊ। सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा मऊ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देनें के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जा रही है। बुनकरों को प्रोत्साहित करनें हेतु परिक्षेत्रीय जनपद- मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकर को प्रथम पुरस्कार रू0 20000/- द्वितीय पुरस्कार रू0 15000/- एवं तृतीय पुरस्कार रू0 10000/- नगद एवं शील्ड, प्रमाण-पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरों को राज्य स्तर पर चयन होनें पर प्रथम पुरस्कार रू0 100000/- द्वितीय पुरस्कार रू0 50000/- एवं तृतीय पुरस्कार रू0 25000/- नगद एवं शील्ड, प्रमाण-पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर / हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य / स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूनें जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साईज में सम्पूर्ण विवरण जैसे वार्प, वेफ्ट, रंग, डिजाइन तथा उनका तकनीकी विवरण सहित सैम्पल / आवेदन-पत्र सहायक आयुक्त, उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, निजामुद्दीनपुरा मऊ के कार्यालय में आनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 15 जून 2026 तक जमा कर सकते है। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत











