मऊ। नगर पंचायत मधुबन के गुप्ता गली में गणेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। संजय खुटाले की अध्यक्षता में चल रहे इस उत्सव में रोजाना विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती और पूजन किया जा रहा है। पूरे गली को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह और शाम दोनों समय आरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हो रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ भगवान गणेश की स्तुति की जा रही है। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय खुटाले ने बताया कि यह गणेश उत्सव कार्यक्रम दो दिनों से चल रहा है और इसका समापन रविवार को होगा। समापन के दिन भव्य झांकी निकाली जाएगी, जागरण का आयोजन होगा और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भंडारे में हजारों लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी पूजा से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में एकता और भक्ति भावना को बढ़ाना है।
गणेश उत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने आयोजकों से भी शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
इस अवसर पर सुनीता खुटाले, कौशल जायसवाल, जयकिशन, विपिन ममद्धेशिया, पंकज गुप्ता , राहुल मद्धशिया ,राकेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी लोग उत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं। महिलाओं की टोली भी आरती और सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। बच्चों में भी इस उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












