मऊ। उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय को लोकसभा की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली समिति “Committee on Public Undertakings (2026-27)” का सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र एवं अधिसूचना के अनुसार राजीव राय को इस प्रतिष्ठित समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।यह समिति देश के सभी 389 सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के कार्यों, प्रबंधन, पारदर्शिता, संसाधनों के उपयोग तथा सरकारी उपक्रमों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती है। संसद की सबसे प्रभावशाली एवं ताकतवर समितियों में इसकी गणना होती है।इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं, जिनमें 15 सदस्य लोकसभा तथा 7 सदस्य राज्यसभा से शामिल किए जाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण संसदीय मंच पर घोसी के सांसद श्री राजीव राय जी का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समिति की आगामी बैठकें नई दिल्ली स्थित समिति कक्ष में आयोजित होंगी, जिनमें सभी 389 सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।सांसद राजीव राय जी का यह चयन उनके संसदीय अनुभव, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता, सदन में प्रभावी भागीदारी तथा जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। घोसी लोकसभा की जनता एवं समर्थकों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।
यह उपलब्धि न केवल घोसी लोकसभा क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वांचल के सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत











