मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में एक हृदय विदारक घटना प्रकाश में आया है । जो हृदय को उद्वेलित करते हुए झकझोर देंगी। मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर निवासी 78 वर्षीय डा. जयप्रकाश तिवारी पुत्र सूर्यकांत तिवारी अपने सबसे छोटे बेटे अमरकांत तिवारी की शादी क्षेत्र के एक सम्मानित परिवार में तय किया था। इस मांगलिक कार्य में शुभ तिलक 1 मई को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ तथा 7 मई को शादी निश्चित थी। आज 5 मई को इस खुशी को चार चांद लगाने के लिए परिवार और रिस्तेदार हल्दी रस्म की सभी तैयारियों में जुटे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व डा. जयप्रकाश तिवारी रात में शौचालय गये। जहां अचानक चक्कर आया तथा जमीन पर गिर पड़े। यह देख परिजन उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गये । जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये ।जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की सूचना घर वालों और रिश्तेदारों को हुई उनमे कोहराम मच गया। उधर परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व ही नव जीवन प्रारंभ करने वालें जोड़े के जीवन में ग्रहण लग गया। इस हृदय विदारक घटना से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।











