मऊ। जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को जनपद स्तरीय अधिकारियों ने आज भावभीनी विदाई दी। ज्ञातव्य है कि कल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र का भी नाम था। उन्हें विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति जनजाति विभाग बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उनकी ईमानदारी,सादगी, सरल एवं सहज स्वभाव तथा सुलभ उपलब्धता की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने उनके ईमानदारी, सरल स्वभाव, सज्जनता तथा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी संवेदनशीलता की प्रशंसा की। विशेष कर महिलाओं,किन्नर समाज के लोगों, दिव्यांग एवं पीड़ितों को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विशेष चर्चा की। इस दौरान निवर्तमान जिला अधिकारी ने उनके कार्यकाल के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों के सहयोग की सराहना की तथा आगे भी आवश्यक होने पर उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से ईमानदारी, मेहनत एवं लगन से उन्हें सौंप गए दायित्वों को पूरा करने को कहा जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के दौरान स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अतः इसे इसी रूप में लेते हुए आप लोग मेहनत से आगे कार्य करते रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बी.के. यादव,सिटी मजिस्ट्रेट, सूचनाधिकारी धनपाल सिंह
सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत











