Home Uncategorized भीषण सड़क हादसा चार घायल रेफर

भीषण सड़क हादसा चार घायल रेफर

61
0

मऊ। जनपद के फतहपुर मंडाव मुख्य बाजार में रविवार की शाम लगभग 3.30 बजे एक सडक हादसा हो गया। मधुबन बेल्थरारोड मार्ग पर फतेहपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने दो तेज बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालात गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी इस्तेयाक अहमद पुत्र सत्तर 48 वर्ष अपने पुत्र आकिब के साथ वाईक से फतहपुर बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा आ रहे मुरारी पुत्र विनोद 29 वर्ष निवासी निवासी ससना बहादुर थाना अभाव जनपद बलिया की बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में मुरारी की बाइक पर पीछे बैठा उभाव थाना क्षेत्र के बभनियाव निवासी मंटू पुत्र श्रीराम 28 वर्ष भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपस्थित लोगों ने चारों घायलों को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here