Home Uncategorized कृष्ण कुमार गुप्त होगें मधुबन के नये प्रभारी निरीक्षक

कृष्ण कुमार गुप्त होगें मधुबन के नये प्रभारी निरीक्षक

231
0

मऊ। जनपद के मधुबन थाना के प्रभारी रहे राजीव कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर कृष्ण कुमार गुप्त को मधुबन थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
राजीव कुमार सिंह को डायल 112 के प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गयी है। वहीं दूसरी तरफ अब तक प्रभारी के रूप में डायल 112 की कमान संभाल रहे कृष्ण कुमार गुप्त अब मधुबन थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।मधुबन थाना प्रभारी रहे राजीव कुमार सिंह ने बीते साल अगस्त माह में मधुबन की कमान संभाली थी। उन्होंने लगभग 10 महीने यहाँ थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी। अपने स्वभाव एवं मिलनसार ब्यक्तित्व के कारण वह थाना क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई जटिल केस सॉल्व किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here