Home मऊ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सकुशल संपन्न...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

0 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मऊ।  संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा एवं विशेष कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के प्रबंधक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत@2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों, व्यापारिक संगठनों एवं उद्यमियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में अभियान के सफल आयोजन, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनभागीदारी बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में डाक्टर, उद्यमी, स्कूल के प्रबंधक आदि को प्रतिभाग करने हेतु आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज देव भास्कर तिवारी, डॉ संजय सिंह शारदा नारायण अस्पताल सहित अन्य संबंधी डॉक्टर उद्यमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here