मऊ। स्थानीय तहसील अंतर्गत दुबारी क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने ग्रामीणों के आवागमन के रास्ते पर ही अवैध कब्जा जमा लिया है। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर अब पीड़िता ने सीधे मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला ग्राम खैरा देवारा (दुबारी) का है। यहां की निवासी अनिता चौहान पत्नी राजेश चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि धर्मपुर विशुनपुर मौजा के निवासी दबंग व भू-माफिया दो भाईयों ने गुंडई के बल पर उनके मुख्य रास्ते को बंद कर दिया है। उक्त दबंगों ने दुबारी मौजा की सीमा में आने-जाने वाले मार्ग पर जबरन खोंप-मड़ई डाल दी है और मिट्टी और बांस रखकर अवैध कब्जा कर लिया है। रास्ता बंद होने के कारण प्रार्थिनी समेत आस-पास के कई परिवारों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आने-जाने का कोई अन्य साधन न होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में दूसरों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है, जहां गहरा पानी भरा रहता है। इस बदहाली के कारण आए दिन किसी न किसी अनहोनी और जान जाने का खतरा बना रहता है। पीड़िता अनिता चौहान ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले भी मधुबन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और राजस्व टीम ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अधिकारियों की इसी शिथिलता के कारण भू-माफियाओं के हौसले और अधिक बढ़ गए हैं और वे खुलेआम ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। अवैध कब्जे के खिलाफ गांव के कई लोगों ने भी विरोध जताया है।लामबंद होने लगा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आधा दर्जनों ग्रामीणों ने इस मांग का पुरजोर समर्थन किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन स्तर से किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजा जाए और स्थलीय सत्यापन कराकर दबंगों के चंगुल से सार्वजनिक रास्ते को तत्काल मुक्त कराया जाए।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत











