Home Uncategorized अभिभावक शिक्षक सम्पन्न, शैक्षिक प्रगति पर मंथन

अभिभावक शिक्षक सम्पन्न, शैक्षिक प्रगति पर मंथन

34
0

मऊ। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन एवं विद्यालयी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य अनवारुल हक ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वगणना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वगणना के प्रति जागरूक होकर अपनी सही जानकारी दर्ज करनी चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं एवं आंकड़ों का सही लाभ समाज तक पहुंच सके।
बैठक में विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया, जो लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रह रहे हैं। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए घर पर भी अध्ययन का माहौल बनाने पर बल दिया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की तथा अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने को कहा।
इस मौके पर रवीन्द्र मौर्य, कालिन्दी गुप्त, नन्दलाल, विमला पाण्डेय, रत्नेश यादव, प्रतिमा, सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here