मऊ। जनपद के तहसील सभागार मधुबन
में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में राजस्व और पुलिस प्रशासन संयुक्त बैठक करते हुए खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार किया। बैठक में अवैधानिक रूप से प्राकृतिक दोहन करने वाले खनन माफियाओं पर नकल करने के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि गेहूं कटाई के बाद खनन माफिया प्राकृतिक दोहन करने में जुटे हुए थे साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया अपने गोरख धन्धे में लगे रहें ।तथा प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के अनुचित आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे थे। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन ने शासन के गाइडलाइन के विपरीत खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहसील और पुलिस प्रशासन को कडे निर्देश दिये है। तथा चेताया कि किसी भी दशा में मानक के प्रतिकूल अवैधानिक रूप से खनन होता पाया गया तो सम्पूर्ण स्थानीय प्रशासन की होगी । बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सत्यप्रकाश ने कहां कि सभी लेखपाल अपने हल्का क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से खनन करने वालों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि तमाम विभागीय कमियों के चलतें खनन माफिया सक्रिय है। धडल्ले से दौड़ रहें टैक्टर ट्राली के चपेट में आने से जाने जा रही है। शासन के गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करते हुए खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एस ओ रोहन कुमार, कानूनगों प्रभाकर उपाध्याय, मंगलेश्वर मौर्य, शरद यादव आदि रहें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत










