मऊ। जनपद मऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने आईपीएस सर्वेश कुमार मिश्र को मऊ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही वह मऊ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार मिश्र 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह तेज-तर्रार और ईमानदार छवि के अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वह कई जिलों में अहम पदों पर रह चुके हैं। कानून व्यवस्था को लेकर उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक का तबादला किसी अन्य जनपद में किया गया है। मऊ में बढ़ते अपराध और आगामी त्योहारों को देखते हुए शासन ने अनुभवी अधिकारी को यहां तैनात करने का फैसला लिया है।
सर्वेश कुमार मिश्र के मऊ आने की खबर से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आम जनमानस को भी नए कप्तान से काफी उम्मीदें हैं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












