मऊ। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई गाँव में नमो मंच लखनऊ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह, कोल्हुआ, राजेंद्र नगर, सूरजपुर सहित कई गाँव में सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान चला। नमो मंच से जुड़े कलाकारों ने प्ले कर उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, स्वच्छ भारत अभियान जैसी संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। योजना का लाभ लेने से अब तक वंचित लोगों को जल्द से जल्द इस इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
दरगाह के प्रसिद्ध पकड़ी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की बड़ी भीड़ देखी गई और लोग उत्सुकता से नाटक का आनंद लेते नजर आए। नाटक टीम में शामिल महिलाओं द्वारा विशेष कर महिलाओं महिलाओं पर फोकस रहा और वह सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सरकार के पक्ष में प्रेरित करती नजर आयीं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












