Home मऊ विद्युत विभाग की लापरवाही , लटकते विद्युत तार के चपेट में आया...

विद्युत विभाग की लापरवाही , लटकते विद्युत तार के चपेट में आया ई रिक्सा ,चालक की मौत

मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां हथनी मोड़ के पास ई रिक्शा चालक की विद्युत तार की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

बताया जाता है कि राजेश चौहान पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र चौहान 36 वर्ष निवासी इटौरा खिरिया थाना रानीपुर ढाला वाली ऑटो से माल ढोने का काम करता था शनिवार की दोपहर अपने घर से सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां के पास राज फर्नीचर पर सामान लादकर मऊ की तरफ आ रहा था अभी वह थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि हथनी मोड़ के पास एक 440 वोल्ट क्या विद्युत तार लटका हुआ था जिसकी चपेट में आ गया और पूरे ई रिक्शा में करंट आ गया जिससे चालक राजेश चौहान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने को तहरीर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here