Home मऊ 150 बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटा राहत किट, कहां पानी में...

150 बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटा राहत किट, कहां पानी में खड़ा होकर फोटो खिंचवाने वालों से रहें सावधान

मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवांचल क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से घिरे परिवारों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मधुबन के देवांचल क्षेत्र के खैरा प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ से प्रभावित 150 परिवारों को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने राहत किट का वितरण किया।
राहत किट पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाला, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। विधायक ने खुद अपने हाथों से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी और उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बाढ़ जैसी आपदा में भी सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा नहीं रहेगा, यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि देवांचल क्षेत्र बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। सरकार ने यहां के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, नावों की व्यवस्था की गई है और लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
लोगों से अपील करते हुए विधायक ने कहा कि आने वाले चुनाव में पानी में खड़ा होकर फोटो खिंचाने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए बाढ़ के पानी में जाते हैं और चले जाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार धरातल पर काम कर रही है। ऐसे दिखावटी नेताओं से बचकर रहना है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सिर्फ फोटो सेशन करते हैं। जनता सब जानती है।
इस अवसर पर एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, राजीव चौहान, गुड्डू दुबे, अभिषेक सिंह, कानूनगो योगेंद्र यादव सहित कई अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम दीपक सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और हर बाढ़ पीड़ित तक मदद पहुंचाई जा रही है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here