Home मऊ मान स्तंभ आरक्षण स्थापना दिवस, लौटन राम निषाद ने भरी हुंकार

मान स्तंभ आरक्षण स्थापना दिवस, लौटन राम निषाद ने भरी हुंकार

मऊ। जनपद स्थित मधुबन क्षेत्र के भंवरापुर सिपाह में मान स्तंभ आरक्षण स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी दयाल चौहान तथा संचालन अनीता चौहान ने किया। मान स्तंभ और आरक्षण दिवस की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामलौटन निषाद ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमरांव अंबेडकर साहब ने संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा उन्होंने आगे कहा कि संविधान हमारा सम्मान है आरक्षण हमारा अधिकार है , PDA के लोगों संविधान सामाजिक न्याय और आरक्षण के अधिकारों को लेकर जनता के बीच जागरूकता का संदेश दिया। बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। संविधान ने सामज के वंचित पिछड़े और कमजोर वर्गों को समान अवसर और सामाजिक न्याय का अधिकार दिया । इसलिए संविधान और आरक्षण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि चंद्र लोक हम सभी को गुमराह करके देश और प्रदेश की कुर्सी पर बैठ गए और हमारा आपका का वोट लेकर शोषण कर रहे हैं अब हम लोगों को इनके चंगुल से निकलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान और आरक्षण की लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं। उसको बचाने के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए PDA के लोगों को एकजुट रहने की जरूरत है।मान सम्मान स्तंभ स्थापना दिवस में अभिमन्यु चौहान, रामू यादव , बुची चौहान, सुभद्रा चौहान, अफजल उस्मानी ,सोनू लाल मौर्य ,चंद्रिका मौर्य ,राजेश यादव दिव्यांग, सुरेश यादव आदि लोगों ने सम्बोधित कर संबंधित और अधिकारों के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here