मऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “श्रमिक एप (B.O.C.W.)” डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। यह एप श्रमिकों और नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा।
सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वहीं बिल्डिंग ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य नियोजक अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे। यह एप एंड्रॉयड आधारित है तथा आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस एप में श्रमिक अपनी उपलब्धता दर्ज कर सकेंगे, जबकि नियोजक अपनी श्रमिकों की मांग ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इससे दोनों पक्षों के बीच पारदर्शी एवं त्वरित संपर्क स्थापित होगा और रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी बनेगी।
सहायक श्रमायुक्त ने जनपद के समस्त निर्माण श्रमिकों, नियोजकों एवं श्रमिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक एप का उपयोग करें तथा अन्य श्रमिकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रमिक न केवल रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं एवं नागरिकों से श्रमिक एप के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का भी आह्वान किया, ताकि अधिकाधिक निर्माण श्रमिक इस सुविधा का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












