Home मऊ मधुबन थाने में बेटी बहू सम्मेलन का आयोजन

मधुबन थाने में बेटी बहू सम्मेलन का आयोजन

मऊ।  सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से रविवार को मऊ के मधुबन पुलिस द्वारा बेटी-बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के निर्देशन के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान के हिस्से के रूप में “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा दरगाह एवं ग्राम सभा आदमपुर में किया गया।पुलिस टीम अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में पहुंची।
आयोजन में विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं, गाँव की बहुएं और बेटियाँ शामिल हुईं।
इस दौरान इन्हें इनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी।  पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ बहु बेटियों को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसी सेवाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीण छात्राएं एवं महिलाओं द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक के. के. गुप्ता एवं थाना मधुबन की मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रागिनी वर्मा के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में
महिला आरक्षी पूजा मिश्रा, संजू साहू, ममता यादव, नीलम, ग्रामसभा से संबंधित आशा बहुएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बहू बेटी सम्मेलन आगे भी प्रत्येक रविवार को विभिन्न ग्रामसभाओं में संबंधित ग्राम प्रधान के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here