Home मऊ ग्राम प्रधान आनंद मल्ल सन्नी ने अपने विकास कार्यों से बढाया मधुबन...

ग्राम प्रधान आनंद मल्ल सन्नी ने अपने विकास कार्यों से बढाया मधुबन का मान

मऊ। जनपद के विकास खण्ड फतहपुर मंडाव ब्लॉक अंतर्गत लखनौर गाँव के प्रधान आनंद मल्ल उर्फ़ सन्नी को उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा परामर्श एवं संवाद बैठक में आमंत्रित किया गया है। वह 12 जून को लखनऊ के गोमती नगर स्थित स्क्वायर इन होटल में सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि पुरे आजमगढ़ मण्डल से केवल 7 जनप्रतिनिधियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है, जिनमें एक नाम आनंद मल्ल का है। मऊ जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और आनंद मल्ल सन्नी अपने जनपद को रिप्रेजेंट करेंगे। यह मऊ जनपद के एक छोटे से गाँव लखनौर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सूचना से पुरे गाँव में हर्ष का माहौल है और गाँव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने ग्रामप्रधान को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि आनंद मल्ल उर्फ़ सन्नी को यह उपलब्धि उनके द्वारा गाँव में कराये गए विकास कार्यों की बदौलत मिली है। यह गाँव जनपद में अपनी एक अलग पहचान रखता है। गाँव में साफ-सफाई, पक्की नालियाँ, चमचमाती सड़कें, सुन्दर खेल मैदान, अमृत सरोवर, पंचायत भवन जैसे दर्जनों विकास के कार्य हुए हैं। पूर्व में इस गाँव को पंचायती राज पुरुस्कार, मॉडर्न यूथ पुरुस्कार, राष्ट्रपति पुरुस्कार एवं मुख्यमंत्री पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है। मऊ जनपद का यह छोटा सा गाँव जनपद के अन्य ग्रामसभाओं के किये एक प्रेरणास्रोत बन कर रह गया है।
बधाई देने वालों में डॉ. नासिर अली, डॉ. कन्हैया मौर्य, डॉ. राशिद उस्मानी, कांग्रेस नेता हरिश्चन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम, अभिषेक सिंह,विजय प्रकाश यादव, सुहैल अहमद, गौतम गुप्ता, सुबाष चौरसिया ,दर्जनों लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here