Home मऊ मधुबन में महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यकर्ता...

मधुबन में महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यकर्ता बैठक में समाज को एकजुट होने का आह्वान

मऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के आह्वान पर मधुबन विधानसभा क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित कार्यालय पर महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुबन विधानसभा के प्रभारी संतोष पाण्डेय किया।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के अदम्य साहस, शौर्य और सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं से मातृभूमि की रक्षा कर सामाजिक एकता की मिसाल कायम की थी। उनके आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।विधानसभा सहप्रभारी श्री रितेश मल्ल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे सामाजिक एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग विजय दिवस के अवसर पर सायंकाल अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा सुहेलदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और इस गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं।विधानसभा प्रभारी संतोष पाण्डेय ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सह प्रभारी रितेश मल्ल,श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर राजभर, अखंड सिंह,  सुभाष चौहान,अभय , रोहित राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here