Home Uncategorized हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, पोखरी और खाद गड्ढे से हटाया...

हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, पोखरी और खाद गड्ढे से हटाया गया अतिक्रमण

218
0

मऊ। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर गांव में रविवार को राजस्व विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामबचन प्रजापति ने गाटा संख्या 308 पोखरी तथा गाटा संख्या 304 खाद गड्ढा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग सक्रिय हुआ और रविवार दोपहर कानूनगो राजीव कुमार सिंह तथा लेखपाल विपिन कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बुलडोजर के साथ गांव पहुंची।राजस्व टीम ने पहले सात घरों को नोटिस जारी किया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान संतोष कनौजिया और मंतोष कनौजिया के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि अन्य अतिक्रमणकारियों पर तत्काल कार्रवाई न होने से दोनों परिवारों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि प्रशासन केवल उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जबकि अन्य कब्जाधारियों को छोड़ा जा रहा है।इस संबंध में कानूनगो राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों तक रास्ता न होने के कारण तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि शेष अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी अगले दिन अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here