Home मऊ लखनौर में वृक्षारोपण कर सीडीओ ने दिया पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश

लखनौर में वृक्षारोपण कर सीडीओ ने दिया पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश

मऊ। जनपद के विकास खण्ड फतहपुर मंडाव स्थित लखनौर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुँचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और अपने प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुशवाहा ने कहां कि पेड़ो के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो रहा है। इसे दूर करने के लिए पेड़ लगाना हमारा दायित्व है। ग्राम प्रधान आनंद मल्ल सन्नी ने सीडीओ और खण्ड विकास अधिकारी को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न देते हुए स्वागत किया। तथा पेड़ों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनरेगा मजदूरों के साथ ही तमाम ग्रामीण रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here