मऊ। नगर पंचायत के सभासदों ने ईओ पर बड़ा आरोप लगाते हुए एसडीएम सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ और चेयरमैन के साठगांठ के चलतें नगर पंचायत के जेसीबी को विधि विरुद्ध पत्र जारी कर मिट्टी खनन कराया जा रहा है ।जब ईओ से शिकायत की गई तो वे संवेदनहीन बनें रहें। नगर पंचायत के संवेदनहीनता को देखते हुए सभासद अखिलेश राज, निलेश राजरतन आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि अवैधानिक रूप से पत्र जारी कर मिट्टी खनन किए जाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभासदों ने कहां कि प्रशासन मानक के विरूद्ध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने में जुटी है। नगर पंचायत के अनियमितता के खिलाफ शिकायत करने के उपरांत कार्रवाई नहीं किया जा रहा। इस संबंध में एसडीएम सत्य प्रकाश ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुआ है जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












