Home मऊ डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने दुबारी साधन सहकारी समिति पर 5000 डीएपी...

डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने दुबारी साधन सहकारी समिति पर 5000 डीएपी आपुर्ति करने की किया मांग

मऊ। रबी सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने के लिए घोसी चीनी मिल के डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने सभापति रजनीश राय के साथ जिलाधिकारी आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुबारी साधन सहकारी समिति पर 5000 बोरी डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुबारी क्षेत्र में देवरांचल का बड़ा भूभाग है और यहां के किसानों को डीएपी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। यदि समिति पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी मिल जाए तो किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

अखिलेश सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि इस समय रबी की बुआई का समय चल रहा है। किसान गेहूं, सरसों, चना और अन्य फसलों की बुआई की तैयारी में लगे हुए हैं। बुआई के समय डीएपी खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। डीएपी के बिना बुआई सही तरीके से नहीं हो पाती और फसल की पैदावार पर भी असर पड़ता है। लेकिन दुबारी क्षेत्र के किसानों को समय पर डीएपी नहीं मिल पा रही है। समिति पर खाद खत्म हो जाती है।

उन्होंने कहा कि दुबारी साधन सहकारी समिति देवरांचल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के लिए खाद लेने का मुख्य केंद्र है। देवरांचल का बड़ा भूभाग इसी समिति से जुड़ा हुआ है। यहां हजारों किसान अपनी जरूरत के लिए इसी समिति पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यहां 5000 बोरी डीएपी की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। इससे किसानों को अपने ही क्षेत्र में आसानी से खाद मिल जाएगी और उन्हें लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

सभापति रजनीश राय ने भी किसानों की समस्या को जिलाधिकारी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। कई किसान ऐसे हैं जो सुबह से शाम तक खाद के लिए समिति पर चक्कर लगाते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे बुआई में देरी हो रही है। यदि समय पर बुआई नहीं हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि दुबारी साधन सहकारी समिति पर जल्द से जल्द 5000 बोरी डीएपी उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्र के सभी किसानों को समय पर खाद मिल सके। साथ ही उन्होंने खाद के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने की भी मांग की, ताकि असली किसानों को ही खाद मिले और कालाबाजारी न हो।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने दोनों नेताओं की बात को गंभीरता से सुना और किसानों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा खाद की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर करुणेश राय, बेचन सिंह, महेंद्र सिंह ,रामविलास सिंह, दिनेश पांडे ,अशोक सिंह आदि रहें।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here