मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार परिसर, रसोईघर एवं भोजन तैयार किए जाने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने रसोईघर एवं भोजन वितरण स्थल पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। कारागार में स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान कारागार के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












