Home मऊ जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मूर्ति विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण,...

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मूर्ति विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियां दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मऊ ,उ.प्र। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ जनपद में मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी मूर्ति विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बेहतर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here