Home मऊ कड़ी सुरक्षा के बीच मधुबन में 3 स्थानों पर होगा अंहकार रूपी...

कड़ी सुरक्षा के बीच मधुबन में 3 स्थानों पर होगा अंहकार रूपी रावण का पुतला दहन

मधुबन, मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में दशहरा का पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज शाम यहाँ कई जगहों पर दशहरा मेला लगेगा। वहीं कुल 3 स्थानों पर अहंकारी रावण का पुतला दहन किया जायेगा। सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे एसडीएम मधुबन दीपक सिंह दल बल के साथ मधुबन के ग्रामसभा दरगाह में रामलीला मैदान पहुंचे। साथ में सीओ मधुबन दिनेश दत्त मिश्र एवं थाना प्रभारी के के के गुप्त भी रहे। एसडीएम नें यहाँ रामलीला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। संभावित भीड़, सुरक्षा घेरा, रावण पुतला में उपयोग होने वाले एक्सपलोसिव मेटेरियल, आग लगने की दिशा में उसे तत्काल बुझाने के इंतजाम आदि बिंदुओं पर चर्चा की। थाना प्रभारी एवं रामलीला समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि आज शाम मधुबन थाना क्षेत्र में कुल तीन स्थानों पर दरगाह, जजौली एवं धरमपुर कसायर में रावण पुतला दहन किया जाएगा। यहां दशहरा का मेला भी लगेगा। इन सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

वहीं दरगाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल यादव ने बताया कि आज शाम 3:00 के बाद यहां रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगेगा। शाम 6.30 बजे रावण पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here