Home मऊ मधुबन तहसील क्षेत्र में 94 स्थानों पर सजेंगे पंडाल, 25 जगह रामलीला...

मधुबन तहसील क्षेत्र में 94 स्थानों पर सजेंगे पंडाल, 25 जगह रामलीला व 19 जगह होगा रावण दहन

मधुबन, मऊ। शारदीय नवरात्रि को लेकर तहसील क्षेत्र में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस वर्ष मधुबन थाना क्षेत्र में 72 और रामपुर थाना क्षेत्र में 22, कुल 94 स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित होंगी। मधुबन के दुबारी मोड़ पर बद्रीनाथ के तर्ज पर स्थापित पंडाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। मधुबन थाना क्षेत्र के सर्वाधिक पंडालों में कस्बा मधुबन, दुबारी, सूरजपुर, नंदौर, सिपाह इब्राहिमाबाद, तिनहरी, दरगाह, सुग्गीचौरी समेत 72 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित होंगी। सबसे अधिक पंडाल मधुबन और दुबारी में सज रहे हैं। वहीं रामपुर थाना के बेलौली, मर्यादपुर, फतहपुर मंडाव सहित 22 स्थानों पर मां की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। बस्ती वर्सी निधियांव को छोड़कर कुतूबपुर, उसुरी शारदा, नेमडाड़ समेत पांच जगहों पर रामलीला का मंचन होगा। इसमें उसुरी शारदा व कुतूबपुर में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। मधुबन क्षेत्र में 20 जगहों पर रामलीला का मंचन होना है। जबकि तिनहरी, हृदयपट्टी समेत पांच स्थानों पर मंचन शुरू हो गया है। इसके अलावा तिनहरी, जजौली, हृदयपट्टी, तिघरा समेत 14 जगहों पर दशहरा, भरत मिलाप व 19 जगहों पर रावण दहन के भव्य कार्यक्रम होंगे।
त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता और रामपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेने में जुटे हैं और लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। पुलिस ने चेताया है कि पर्व की आड़ में सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here