Home मऊ 10 दिन में 3 बार जला विद्युत ट्रांसफार्मर

10 दिन में 3 बार जला विद्युत ट्रांसफार्मर

मऊ। जनपद के दरगाह में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बीते 10 दिनों में 3 बार जल चूका है। 30 मई को ट्रांसफार्मर बदला गया मगर पुरे 24 घंटे भी नहीं चल सका। 1 जून को पुनह ट्रांसफार्मर बदला गया मगर 4-5 दिन के अंदर वह भी जल गया। फिर 8 जून को ट्रांसफार्मर बदला गया। ग्रामीणों की मानें तो रात भर बिजली मिली फिर सुबह ट्रांसफार्मर से सप्लाई कट गयी। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। मंगलवार को सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने फ्यूज बदल कर सप्लाई बहाल कराई है। मगर ट्रांसफार्मर कब तक चलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं।
ऐसे में इस प्रकरण को लेकर यहाँ उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नाराज उपभोक्ता ट्रांसफार्मर लगे स्थल पर पहुंचे एवं विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रांसफार्मर क्षमता ब्रद्धि की मांग की।
मुकेश शर्मा, रामानंद चौहान, अमरजीत, रामनाथ, दिल मुहम्मद, राम बचन, सलीम आदि के कहना था कि इस ट्रांसफार्मर पर 40 से अधिक लोगों का कनेक्शन है। जबकि इसकी क्षमता मात्र 25 केवी ही है। ट्रांसफार्मर पहले से ही ओवरलोड है। गर्मी में इस पैर लोड और बढ़ गया है। इसी लिए बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। विभाग इसकी क्षमता बढ़ाये और कम कम 63 केवी का ट्रांसफार्मर यहाँ लगाया जाये। ट्रांसफार्मर जल जाने से इस भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर इस समस्या को लेकर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा का कहना था क्षमता बृद्धि के लिए एसडीओ दोहरीघाट को शिकायती पत्र दिया गया है। उक्त ट्रांसफार्मर के कनेक्शन धारकों की सूची भी उपलब्ध कराई गयी है जिनकी संख्या 40 से अधिक है। अब विभाग क्षमता बृद्धि करता है या नहीं, यदि करता भी है तो कब तक यह विभागीय अधिकारी ही बता सकते हैं।
 इस सम्बन्ध में अवर अभियंता सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र दिनेश कुमार का कहना था कि फिलहाल जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। क्षमता बृद्धि के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रोसेस में है। यदि अवश्यकता पड़ती है तो क्षमता जरूर बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं को बाधारहित बिजली सप्लाई पहली प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here