मऊ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण के लिए नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने से पूर्व जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कुमारी अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें सहयोग प्रदान करते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। कुमारी अंशिका ने पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












