संवाददाता: शैलेश कुमार मौर्य
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा आज विकास खण्ड रानीपुर के रामबन काझा स्थित नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास के भवनों का भवन हस्तांतरण जांच समिति के साथ निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं, स्टाफ रूम, एनसीसी रूम, स्पोर्ट्स रूम तथा शौचालयों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही बालिका छात्रावास के भवन का भी निरीक्षण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भवनों की गुणवत्ता, निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय एवं छात्रावास का हस्तांतरण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा सके तथा छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












