मऊ। कचहरी मोड़ के पास रविवार दोपहर एक चलती हुई वैगनआर कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी, जिससे सभी की जान बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही कचहरी मोड़ के पास पहुँची, उसके बोनट से अचानक धुआँ निकलने लगा कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगीं और देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटें और धुएँ का गुबार देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई
कार में मौजूद लोगों ने आग लगते ही वाहन को रोककर तुरंत दरवाजा खोला और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
इस घटना के चलते कुछ देर के लिए कचहरी मोड़ के पास यातायात भी बाधित हुआ आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।










