मऊ। थानागंज में 2794 लीटर अवैध शराब नष्ट, कोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई
तीन मुकदमों में जब्त बंटी-बबली, बीयर और अंग्रेजी शराब पर चला जेसीबी, सदर तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ निस्तारण
0 2 अगस्त 2026…
माननीय सीजेएम मऊ के आदेश के अनुपालन में शनिवार को थानागंज में पुलिस और प्रशासन ने तीन मुकदमों में जब्त कुल 2794 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस दौरान बंटी-बबली, फ्रूटी, बीयर के पाउच और अंग्रेजी शराब पर जेसीबी चलवाई गई।
0 क्या कहा अधिकारी ने…
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया, “माननीय सीजेएम महोदय जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को थानागंज के अंतर्गत कुल तीन मुकदमों में अवैध शराब जो जब्त की गई थी उसका निस्तारण किया गया है।”
0 कितनी शराब हुई नष्ट…
अधिकारी के अनुसार, “ये कुल 2794 लीटर शराब नष्ट की गई है, जिसमें कुछ बंटी-बबली, फ्रूटी जो आती है वो है, कुछ बीयर के पाउच हैं और अंग्रेजी शराब भी है इसमें। इन सब का हमने जेसीबी के माध्यम से निस्तारण करवा दिया है।”
0 मौके पर रहे मौजूद…
अवैध शराब के निस्तारण की कार्रवाई माननीय सदर तहसीलदार और थाना स्थानीय फोर्स की उपस्थिति में की गई। पुलिस ने बताया कि जब्त शराब को सुरक्षित स्थान पर जेसीबी से नष्ट किया गया, ताकि इसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।










