मधुबन(मऊ) महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए फतहपुर मंडाव विकास खंड के बेलौली भोजीपुर ग्राम पंचायत में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। विकास खंड अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि हर गांव की महिलाएं स्वावलंबी बनें। इसी क्रम में यह कैंटीन शुरू की गई है। इससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उन्हें एक नया रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को सस्ते और स्वच्छ भोजन की सुविधा मिलेगी।आम जनता के लिए यह कैंटीन काफी उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम तिवारी ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात है कि हमारे यहां प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत हुई है। इससे हमारे गांव की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बीडीओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक प्रशासन का यह सराहनीय प्रयास है।
कैंटीन में चाय, नाश्ता, समोसा, कचौरी और दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी। साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस शुभारंभ अवसर पर आनंद तिवारी, मंटू यादव, एडीओ पंचायत पंकज मल्ल सहित ब्लॉक के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और कैंटीन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












