Home मऊ अबैध अग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अबैध अग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मऊ। अपराध व अपराधियों के रोकथाम, जुआं-सट्टा व गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार से शराब तस्करी कर उत्तर प्रदेश में बिक्री करने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चार पहिया मारुति कार भी बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सीओ दिनेश दत्त मिश्रा तथा थानाध्यक्ष रामपुर सुनील कुमार सरोज के संयुक्त नेतृत्व में की गई।
थाना रामपुर पर पंजीकृत के क्रम में बुधवार को भोर में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर काटघरशंकर थाना रामपुर के पास से घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार पुत्र भिखारी भगत निवासी ग्राम कुदवन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार। दीपक कुमार पुत्र राजकिशोर भगत निवासी ग्राम कुदवन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार। और छोटू कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र भगत निवासी ग्राम बरदिया थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णियां बिहार के रूप में की गई।
तीनों अभियुक्त बिहार के रहने वाले हैं और अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं। बिहार में शराबबंदी होने के कारण ये लोग वहां से सस्ते दामों पर अंग्रेजी शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश में महंगे दामों पर बेचते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल लगभग 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसमें ब्लेंडर प्राइड 750 ML की कुल 95 शीशी, ब्लेंडर प्राइड 375 ML की कुल 40 शीशी, रॉयल ग्रीन व्हिस्की 375 ML की कुल 23 शीशी, सिग्नेचर ब्रांड 750 ML की कुल 46 शीशी, सिग्नेचर ब्रांड 375 ML की कुल 24 शीशी, सिग्नेचर ब्रांड 180 ML की कुल 47 शीशी,मैजिक मोमेंट 750 ML की कुल 23 शीशी बरामद हुई है।
इसके अलावा एक अदद होण्डा सिटी कार (मारुति) और 1600 रुपये नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुल बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये है।
पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध थाना रामपुर पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम, 319(2),318(4),338,336(3) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है कि कहीं ये पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल तो नहीं रहे हैं।
इस सफलता में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज, उ0नि0 योगेश चौधरी, उ0नि0 लालबहादुर, उ0नि0 अरविन्द कुमार तिवारी, हे0का0 दिवाकर राय, हे0का0 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 सन्नी देव, हे0का0 आकाश यादव, हे0का0 रामकृष्ण यादव, का0 जितेन्द्र पासवान, का0 भोला यादव शामिल रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here